फरीदकोट मॉडर्न जेल से 4 मोबाइल बरामद:जेल प्रशासन ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन, 5 हवालाती और एक कैदी नामजद

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न बैरकों से चार मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने पांच हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को भेजी गई शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर शनिवार रात जेल कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न बैरकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। फिरोजपुर, फाजिल्का और मानसा के हैं कैदी इस दौरान 5 हवालातियों बिट्टू सिंह फिरोजपुर), निशान सिंह मोगा, रोहित कुमार फिरोजपुर, बिंदु कुमार फाजिल्का, अर्शदीप सिंह मोगा और एक कैदी जुगराज सिंह उर्फ सोनी मानसा के पास से कुल चार मोबाइल फोन और एक सिम बरामद किया गया। इस शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जेल अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका की जांच करेगी:डीएसपी इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि अब इस केस में नामजद हवालातियों और कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर जांच की जाएगी कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *