फरीदाबाद में ट्यूशन से लौट रहे छात्रों को घेरकर पीटा:लड़की से बात करने पर विवाद; ‘बदमाशी’ के गाने के साथ VIDEO किया वायरल

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर में कुछ युवकों द्वारा ट्यूशन से घर लौट रहे दो स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने छात्रों को घेरकर थप्पड़ और मुक्कों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर बदमाशी भरे गाने के साथ पोस्ट भी कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आदर्श नगर निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी बेटी का बेटा (दोहता) प्रीत कक्षा 10वीं में पढ़ता है। वह 15 जनवरी को अपने दोस्त देवेश को ट्यूशन से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रास्ते में घेर लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की से बातचीत को लेकर विवाद परिजनों के मुताबिक देवेश की ट्यूशन में पढ़ने वाली एक लड़की से बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर सक्षम और हर्ष नामक युवकों ने देवेश के साथ-साथ प्रीत की भी पिटाई कर दी। जबकि प्रीत और देवेश अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं और केवल ट्यूशन के दौरान मिलते थे। घटना वाले दिन प्रीत, देवेश के कहने पर उसे घर छोड़ने जा रहा था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो के बैकग्राउंड में बदमाशी का गाना लगाया गया, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। परिजनों ने इसे गंभीर और शर्मनाक हरकत बताते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस कर रही जांच मामले की शिकायत आदर्श नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। एसपी सिटी जितेश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। मारपीट करने वाले और पीडीत एक ही परिवार के रहने वाले है। परिवार का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बच्चों के मनोबल पर गहरा असर डालती हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *