फरीदाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़:गेस्ट हाउस संचालक समेत 2 गिरफ्तार; प्लानिंग के तहत पुलिस ने मारी रेड

फरीदाबाद पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यू भारत कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। महिला थाना सेंट्रल की टीम ने 5 अप्रैल की शाम सूचना के आधार पर छापेमारी कर गेस्ट हाउस संचालक सहित दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना सेंट्रल की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू भारत कॉलोनी के एक गेस्ट हाउस में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा छापेमारी के दौरान वहां देह व्यापार चलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस संचालक समेत दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आरोपियों पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को आरोपियों को कोर्ट में किया पेश गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *