फरीदाबाद में बदमाशों ने होटल संचालक पर चलाई गोली:पार्किंग में घूम रहा था, करनाल का रहने वाला आरोपी, डेढ़ साल पुरानी रंजिश

फरीदाबाद जिले के सेक्टर 35 के अशोका एंकलेव स्थित एक होटल संचालक पर बाइक सवार तीन बदमाशों के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। हांलकि पीड़ित को गोली गर्दन के पास से छूते हुए निकल गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 का राउंडअप कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेढ़ साल पुरानी रंजिश सेक्टर 58 करनेरा गांव में बालाजी कालोनी के रहने वाले प्रतीक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पिछले कई सालों से सेक्टर 35 में एक होटल चला रहा है। करीब डेढ़ साल पहले उसके होटल में करनाल के गांव बहाड़ी का रहने वाला रमन रूकने के लिए आया था। जिससे उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, तभी से रमन उससे रंजिश रखे हुए था। इंस्टाग्राम पर रील डालने पर दी धमकी प्रतीक ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उसने एक रील अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट की थी। जिस पर रमन ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को रात के करीब 10 बजे वह होटल के नीचे टहल रहा था, तभी पैदल दो युवक उसके पास आये, जिन्होंने आते ही उसकी तरफ फायर कर दिया। एक गोली उसकी गर्दन के पास से निकल गई। बाइक पर बैठकर हमलावर फरार प्रतीक ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही होटल के कर्मचारी बाहर आये। लेकिन तभी तक तीनों बदमाश एक बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। तीनों में से एक ने पहले से ही बाइक स्टार्ट करके रखा हुआ था।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच बार्डर की टीम ने जांच करते हुए रमन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *