फरीदाबाद में बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, VIDEO:सड़क क्रॉस कर रहे थे, ICU में एडमिट, अस्पताल में छोड़कर राइडर फरार

फरीदाबाद जिले के खेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में नहर पार भारत कालोनी की गली नंबर 2 में तेज स्पीड़ का कहर देखने को मिला है। यंहा पर एक बाइक ने सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक राइडर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किराना की दुकान चलाते है हाउसिंह बोर्ड कालोनी ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत कालोनी में उनके पिता उत्तर कुमार ने एक छोटी से किराना की दुकान खोल रखी है। जबकि वह खुद एक निजी कंपनी में काम करते है। बीते 31 मार्च को सड़क क्रास करके दुकान की तरफ जा रहे थे, तभी एक तेज स्पीड़ बाइक ने उनको टक्कर मार दी और वो चोटिल हो गए। घटना का सीसीटीवी आया सामने उन्होंने बताया कि उनके पास अस्पताल से सूचना आने पर वह अस्पताल पहुंचे। वहां पर एक बाइक वाले ने उनको बताया कि किसी ऑटो ने उसके पिता को टक्कर मार दी थी वह उनको अस्पताल लेकर आ गया। जिसके बाद बाइक वाला अस्पताल से चला गया। लेकिन जब उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि उसी बाइक वाले टक्कर मारी थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी खेड़ी थाना पुलिस को दी। बुजुर्ग को आई कई चोट बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि टक्कर तेज स्पीड़ मे होने के कारण उनके पिताजी को कई जगह चोट आई है। उनको कई जगह पर फ्रैक्चर हुए है और अभी भी वह ICU में एडमिट है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से वो संतुष्ट नही है, क्योंकि पुलिस अभी तक भी बाइक वाले को पकड़ नही पाई है। मामले में जांच जारी- पुलिस खेड़ी पुलिस थाना इंचार्ज देवेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक राइडर की तलाश कर रही है। वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *