फरीदाबाद में राजस्थान के बदमाश का एनकाउंटर:पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागा; पांव में लगी गोली, पंजाब से हथियार बरामद करने लाए थे

फरीदाबाद में पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। यह मुठभेड़ पाली क्रशर जोन में हुई, जब पुलिस आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान राजस्थान निवासी मोनू गुर्जर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के सेंट्रल थाना में पहले से ही हथियार से संबंधित मामला दर्ज है। फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने उसे 7 फरवरी को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने फरीदाबाद के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। पुलिस रिमांड के दौरान भागने की कोशिश आरोपी मोनू गुर्जर क्राइम ब्रांच के रिमांड पर था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने राजस्थान में एक पिस्टल छिपा रखी है। मंगलवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए राजस्थान लेकर जा रही थी। पाली क्रशर जोन के पास आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और क्राइम ब्रांच कर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे कई बार रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत काबू में लेकर सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस बोली- आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रहे पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश मोनू गुर्जर का इलाज बीके अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *