फरीदाबाद में राज्यसभा के चुनाव को लेकर बोले मंत्री गुर्जर:विधायकों की खरीद-फरोख्त कांग्रेस का काम, बीजेपी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी

फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय विधायकों की खरीद-फरोख्त होती थी, जबकि बीजेपी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवार संजय भाटिया है और वो जीत हासिल करेंगे। देश में गैस खत्म होने की अफवाह फैलाकर लोगों में अनावश्यक पैनिक पैदा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल, खासकर कांग्रेस के लोग लोगों को लाइनों में लगने के लिए उकसा रहे हैं, जबकि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। जंग से पहले और बाद में वही डिमांड मंत्री ने कहा कि जंग से पहले फरीदाबाद में जितनी गैस की डिमांड और सप्लाई थी, उतनी ही आज भी बनी हुई है। लेकिन अफवाहों के कारण लोग घबराकर गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और परेशानी बढ़ रही है। मोदी सरकार में नही लगती लाइनें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद देश में राशन और गैस के लिए लाइन लगाने की स्थिति लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन विरोधियों द्वारा पैनिक फैलाने से लोगों को फिर लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। घर बैठे पहुंचेगा सिलेंडर मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर बैठे ऑनलाइन गैस बुकिंग करें। बुकिंग के बाद तय समय पर सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार तकनीकी दिक्कतों के कारण ओटीपी मिलने में समस्या आ जाती है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा। विदेश नीति सबसे मजबूत विदेश नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत कूटनीति के कारण Iran ने भारतीय ईंधन टैंकरों को आने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री किसी भी देश से बातचीत करने में सक्षम हैं। मंत्री ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कुछ दिक्कतें जरूर हैं, लेकिन सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी। इसके लिए फरीदाबाद के सभी गैस वितरकों की बैठक बुलाई गई है, ताकि बुकिंग या सप्लाई से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *