यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने फरीदाबाद में एक फर्जी यूनिवर्सिटी मैजिक एंड आर्ट का खुलासा किया है। इस यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन 2024-25 में कराया गया था। लेकिन जिस पते पर इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया वहां पर कोई नहीं रहता है। वह ऑफिस पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इसके प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल यादव का कहना है कि उन्होंने केवल अपना ब्रांड रजिस्टर कराया था। वो न तो किसी प्रकार की डिग्री देते है और न ही क्लास लगाते है। UGC ने 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की हाल में ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश भर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की नई लिस्ट जारी की है। UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान ‘फर्जी’ हैं। साथ ही, इन्हें किसी भी तरह की डिग्री देने का अधिकार नहीं है। इन संस्थानों से ली गई डिग्री न तो सरकारी नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही हायर एजुकेशन के लिए। 12 राज्यों में 32 ऐसी यूनिवर्सिटीज की पहचान की गई है। UGC ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सावधान रहने और इनमें एडमिशन लेने से बचने की सलाह दी है। बल्लभगढ़ के पते पर फर्जी यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी का नाम शामिल हुआ है। जिसको बल्लभगढ़ के एक पते बी-38, फस्ट फ्लोर पर रजिस्टर कराया गया है। जहां पर इस समय किसी प्रकार का कोई ऑफिस नहीं है, और न ही यहां पर किसी प्रकार से कोई स्टाफ बैठता है। यहां पर बना ऑफिस साल 2022 से बंद पड़ा हुआ हैं फरीदाबाद में खोला गया नया ऑफिस मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी का नया ऑफिस फरीदाबाद में खोला गया है। प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए बल्लभगढ़ के इस पते का एड्रेस दिया था। लेकिन साल 2022 के बाद उन्होंने फरीदाबाद के मथुरा रोड स्थित दशमेश प्लाजा 308ए में खोल लिया। लेकिन अभी भी ऑनलाइन सर्च करने पर इसी जगह का पता आता है। यूनिवर्सिटी में कोई डिग्री या क्लास नहीं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के प्रोप्रराइट डॉ चन्द्रपाल ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपने इस ब्रांड के नाम को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा था। जिसके बाद साल 2024-25 में उनको रजिस्ट्रेशन मंजूर हो गया। लेकिन उन्होंने आज तक किसी बी बच्चे का एडमिशन नहीं किया है, और न ही किसी प्रकार की कोई क्लास लगाई है। क्योंकि अभी उनको डिग्री और किसी प्रकार का डिप्लोमा कराने की अथॉरिटी नहीं मिली है। अपने गांव में इमारत बनाने का दावा उन्होंने दावा किया है कि वो अपने होडल विधानसभा के गांव लिखी में 5 एकड़ में इमारत बना रहे है। जिसके पूरा होने के बाद वह यूनिवर्सिटी की क्लास और दूसरे कोर्स से जुड़े सभी प्रक्रियाएं पूरे करने वाले थे। रेडक्रास में लेक्चरार रहे ,जादू के शो जारी उन्होंने कहा कि साल 2007 में उनको मिनिस्टरी ऑफ हेलथ की तरफ से रेडक्रास में लेक्चरार को पद मिला। जहां पर वो फस्ट ऐड और होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देते थे। जिसके बाद उन्होंने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाना शुरू कर कर दिया। साल 2012 में उन्होंने मैजिक की दूनिया में इंट्री की और जादूगर सीपी यादव के नाम से मशहूर हो गए। उन्होने देश के अलग अलग राज्यों में कई शो भी किए और अभी वह जादू के शो कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन लिया हुआ है। छात्रों के लिए UGC की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। UGC ने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर जाकर उसकी मान्यता जरूर चेक करें। केवल उन्हीं संस्थानों में प्रवेश लें जो UGC Act, 1956 की धारा 2(f) या धारा 3 के तहत स्थापित हैं। कम समय में डिग्री देने या बिना परीक्षा पास कराने वाले विज्ञापनों से सावधान रहें।