फाजिल्का पुलिस की रडार पर 50 गैंगस्टर:आईजी गौतम चीमा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, बोले- 5 जगह नाकाबंदी, 100 पुलिसकर्मी तैनात

होली के अवसर पर आईजी गौतम चीमा फाजिल्का पहुंचे। जिनकी अगुवाई में जिले में लगे पुलिस नाकों की चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच जगह नाकाबंदी की गई है, जो 24 घंटे चल रहे हैं। करीब 100 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। आईजी गौतम चीमा ने बताया कि गैंगस्टरो के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें फाजिल्का जिले में करीब 50 गैंगस्टर पुलिस की रडार पर हैं। आईजी गौतम चीमा ने बताया कि आज उनके द्वारा नशे और गैंगस्टर के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस मुस्तैद है। जिसमें सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस नाकों की चेकिंग की जा रही है। 1500 आरोपी किए जा चुके अरेस्ट: आईजी पुलिस अलर्ट पर है, यही वजह है कि एक वर्ष के भीतर फाजिल्का पुलिस 1000 से अधिक मुकदमे दर्ज कर चुकी है। 1500 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साढ़े 45 किलो हेरोइन, 13 किलो अफीम, एक हजार किलो चूरा पोस्त, लाखों में नशीले कैप्सूल और कैश सहित अन्य नशीले पदार्थों के कमर्शियल रिकवरी के आरोपी भी शामिल है। इस मौके पर मौजूद एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पहले 11 गैंगस्टर पुलिस की रडार पर थे । जिसकी लिस्ट उनके पास मौजूद है। जबकि इसके बाद इस लिस्ट को रिव्यू किया गया है तो नई लिस्ट के मुताबिक गैंगस्टरों का आंकड़ा 50 हो गया है। जिसपर पुलिस काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *