फाजिल्का के एक किसान बलविंदर सिंह ने खराब हुई गेहूं फसल के बाद पहली बार लॉटरी का टिकट खरीद 1 लाख का इनाम जीता। किसान का कहना है कि कुदरत की मार ने फसल तो खराब हो गई, लेकिन किस्मत साथ दे गई। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह फाजिल्का के गांव चुवाड़ियावाली निवासी का रहने वाला है। इस बार बारिश और ओलावृष्टि ने उसकी 8 एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई, जिससे वह बहुत परेशान था। एक सप्ताह पहले ही उसके दोस्त राजिंदर सिंह को डेढ़ लाख की लॉटरी लगी थी। इसे देखकर उसने भी अपनी किस्मत आजमाने की सोची। बड़ी बात यह है कि बलविंदर ने 9 अप्रैल को ही लॉटरी का टिकट खरीदा था। 150 रुपए का लॉटरी का टिकट खरीदी किसान ने फाजिल्का-मलोट हाईवे पर सेतिया लॉटरी के स्टॉल से 150 रुपए का टिकट खरीद लिया। किस्मत ने साथ दिया कि उसका एक लाख रुपए का इनाम लगा है। किसान इतना खुश है कि उसने बाजार में मिठाई बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवा खुशी का इजहार किया। दोनों दोस्तों ने साथ खरीदा था टिकट उधर किसान के दोस्त राजिंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर ने उसे कहा था कि वह भी लॉटरी का टिकट खरीदना चाहता है। क्योंकि एक सप्ताह पहले ही उसे डेढ़ लाख का इनाम लगा था। अब दोनों मिलकर लॉटरी के टिकट खरीदा था, जिस पर बलविंदर को एक लाख का इनाम लगा है। बलविंदर पहली बार आए थे दुकान लॉटरी संचालक नरेश सेतिया ने बताया कि बलविंदर सिंह उनकी दुकान पर पहली बार आए थे । जिन्होंने गोआ स्टेट लॉटरी का राजश्री 150 टिकट नंबर 95295 खरीदा था, जिस पर 1 लाख का दूसरा इनाम निकला है।