फाजिल्का में अस्पताल गए परिवार के घर लाखों की चोरी:छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी व सामान उड़ाया, मेन अंदर से गेट लॉक कर भागे

फाजिल्का की धींगड़ा कॉलोनी में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है । बताया जा रहा है कि परिवार दवा लेने के लिए गया हुआ था कि पीछे से घर में दाखिल हुए चोरों ने घर के मुख्य गेट को अंदर से लॉक कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । मालिकों का कहना है कि घर से आरोपी पांच तोले सोना, 50 हजार की नगदी व सामान चोरी कर ले गए । फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है । कमरों के ताले तोड़ सारे घर को खंगाला मकान मालिक सुभाष चंद्र ने बताया कि वह अपने काम पर गया हुआ था जबकि उसका परिवार दवाई लेने के लिए अस्पताल गया हुआ था कि पीछे घर में दाखिल हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि घर में छत के जरिए चोर दाखिल हो गए और कमरों के ताले तोड़ सारे घर की छानबीन की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर के मुख्य गेट को अंदर से लाक किया हुआ था। जब उनके पारिवारिक सदस्यों ने आकर गेट का ताला खोला तो गेट अंदर बंद होने पर आरोपी सीढ़ियों के गेट को लाक कर ऊपर छत के जरिए वापिस फरार हो गए । आधे घंटे बाद पता चली वारदात उन्होंने कहा कि करीब आधे घंटे बाद लौटे पारिवारिक सदस्यों ने जब घर के आधार आकर देखा तो उनके घर में सबकुछ बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान आरोपी उनके घर से करीब पांच तोले सोना, बहु की कोचिंग एडमिशन के लिए रखी 50 हजार नगदी व अन्य समान चोरी कर लिया गया है। इस मामले में उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *