फाजिल्का में कैंटर से लटका मिला ड्राइवर का शव:रात में खाना खाकर गया, पत्नी बोली-भाई से हिस्सा मांगने की बात कहता था

फाजिल्का की अनाज मंडी में फंदा पर लटका व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति ने एक कैंटर से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक सूरज की पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके पास अनाज मंडी में रहता था। जो कैंटर चालक का काम करता था। अक्सर ही उसे कहा करता था कि वह अपने भाई से हिस्सा लेगा और अपना मकान बना लेगा। रात को वह घर पर आया और खाना खाकर चला गया। जिसके बाद आज उसका शव अनाज मंडी में कैंटर के साथ रस्सी से लगे फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस कर रही जांच चाचा के लड़के जोनी ने बताया कि उसके ताया का लड़का सूरज अनाज मंडी में रहता था। जो अक्सर उनके घर पर आता था। ऐसी कोई भी बात नहीं थी। मौत किन वजह से हुई है, यह उसके परिवार से पता लगेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। सिटी थाना के पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है l पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *