फाजिल्का में नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परेशान था, आईकार्ड की डोरी से लगाया फंदा

फाजिल्का जिले के अबोहर में पढ़ाई में कमजोर होने से मानसिक रूप से परेशान एक नाबालिग छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि घटना अबोहर की नई आबादी छोटी पौड़ी गली नंबर 17 में रविवार देर शाम को हुई। छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान 14 वर्षीय अंकित पुत्र मनोहर लाल के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्य रविवार शाम को एक शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान अंकित ने घर के एक कमरे में अपने आईकार्ड की डोरी से फांसी लगा ली।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया काफी देर तक अंकित के बाहर न आने पर उसकी मां कमरे में गईं, जहां उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। पास ही उसकी किताब भी खुली पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मानसिक रूप से परेशान रहता था सिटी टू पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकित नौवीं कक्षा का छात्र था और परीक्षाओं के दिनों में पढ़ाई में कमजोर होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस इधर ऐमरजेंसी डियूटी में तैनात इंसाफ शर्मा ने बताया कि कल जब किशोर को उसके परिजन अस्पताल में लाए तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी जिसकी सूचना उन्होंनें तुरंत पुलिस को दी और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक ने फांसी क्यों लगाई इस बारे में उनके परिजनों को भी कुछ पता नहीं
इधर आज थाना नंबर दो के एएसआई विनोद कुमार ने मृतक के पिता के बयानों पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को परिजनो के हवाले कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *