अबोहर के गांव रुकनपुरा खुईखेड़ा में एक महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ प्रेमी के संग रहने लगी। उसपर धोखा देना का आरोप लगाया है। हालत में सुधार होने पर वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई। जहां लडकी व उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से उक्त युवक पर कार्रवाई की मांग की है। इधर पलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही अस्पताल से एमएलआर आएगी उसी के हिसाब से उसके बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई कीजाएगी। बच्चों का भरण पोषण न होने पति से सहमति से लिया तलाक करीब 32 वर्षीय कुलदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले गांव लक्खे के उताड़ निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। कुलदीप कौर के अनुसार, उसका पहला पति बच्चों का खर्च उठाने और उनका पालन-पोषण करने में असमर्थ था। इस कारण उसने आपसी सहमति से अपने पति से तलाक ले लिया और अपने मायके में आकर रहने लगी।
बाद में गांव के गुरजंट से हुए पहचान, प्रेम सबंध के बाद कोर्ट मैरिज पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात गांव के ही गुरजंट सिंह से हुई। यह जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद, कुलदीप कौर ने 18 दिसंबर 2025 को फाजिल्का की अदालत में गुरजंट सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि, गुरजंट उसे अपने घर नहीं ले गया और उसे जल्द ही गांव में किराए का मकान लेकर रहने का विश्वास दिलाया। महिला के आरोप- प्रेमी ने धोखा दिया, बोला मरती है तो मर जाए