फाजिल्का में आज मकान की छत गिर गई। बरसात की वजह से हादसा हुआ। छत गिरने से अंदर पड़ा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। पीड़ित दंपती ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है। उनका कहना कि 8 महीने पहले उनके लड़के की मौत हो चुकी है l घटना बुर्ज हनुमानगढ़ गांव की है। जानकारी देते हुए पीड़ित कुलजीत सिंह और उसकी पत्नी सुखजीत कौर ने बताया कि मानसून का सीजन है। बरसात की वजह से उनके मकान की छत गिर गई l गनीमत रही कि जब छत गरीब वह घर पर नहीं थे और सारा सामान मलबे के नीचे दबने से खराब हो गया l कुलजीत सिंह ने बताया कि बरसात की वजह से घर की छत गिर गई l बेटे की हो चुकी मौत
करीब आठ महीने पहले उनके बेटे की हादसे में मौत हो गई l उन्होंने बताया कि उनका इकलौता लड़का था जो इस दुनिया से चला गया और अब उनका कोई सहारा नहीं है l इसलिए उन्होंने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। हालांकि मलबे के नीचे दबने से सारा सामान खराब हो गया। कुछ सामान निकाल लिया गया जिसे उन्होंने पड़ोसियों के घर में रखा है l