फाजिल्का जिले के जलालाबाद के भंडारी मार्केट में चोरी करने की इरादे से आए युवकों को संधिग्ध अवस्था में लोगों ने काबू कर लिया। जिसमें से एक भाग गया और एक को पकड़ उसे खंबे के साथ बांध दिया। स्थानीय दुकानदारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दुकानदारों ने उसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि इस मामले में अब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में न सिर्फ आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। बल्कि कानून को हाथ लेने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त एक्शन लेगी। चोरी के आरोप में पकड़कर पीटा जलालाबाद सिटी थाने के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि भंडारी मार्केट में दुकानदारों द्वारा चोरी के आरोप में युवक को पकड़ उसके साथ मारपीट की जा रही है। ऐसा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। जिसपर उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया जा रहा है। जिसपर सख्त कार्रवाई होगी। नशे को लेकर होगी पूछताछ उन्होंने कहा कि युवक नशा करने का आदि है। जिसे अडिकशन सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा, और उससे पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहां से लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से नशा लेकर आ रहा है उनका पता कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी ।