फाजिल्का जिले के अबोहर पुलिस ने शहर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि ये युवक तेजधार हथियारों के साथ एक बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दे कि थाना नंबर एक की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तत्व पंजपीर नगर की गली नंबर 7 में घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और पांच युवकों को काबू कर लिया।
आरोपियों के पास से हथियार बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत नगर निवासी आकाशदीप, मंगा सिंह, वीरु सिंह, रफी और डंगरखेड़ा निवासी सूरज के रूप में हुई है। इस गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कापा, एक तलवार, एक खंडा, लोहे की पाइप से बंधी एक संगली, एक गंडासी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। रिमांड पर लेगी पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी और एएसआई मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (4) और 310 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनका मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि वे क्या योजना बना रहे थे और पहले कितनी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मुख्य सरगना बिन्नी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।