फाजिल्का में 4 साल की मासूम से रेप:सामान दिलाने के बहाने साथ ले गया, शोर मचाने पर फरार, चाचा पर आरोप

फाजिल्का जिले में अबोहर के थाना नंबर एक क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मुंहबोले चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की करीब 4 साल की बेटी को उसका मुंहबोला चाचा गली से कुछ दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह बच्ची को गांव से दूर एक टीले पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।
वारदात के बाद आरोपी फरार वहीं बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपी को ऐसा करते देखा। इसके बाद दुष्कर्मी युवक बच्ची को रोता-बिलखता छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव के व्यक्ति ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद परिजन देर रात बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। अबोहर के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण बच्ची को मेडिकल जांच के लिए रात में ही फाजिल्का रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बच्ची का कराया मेडिकल थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह भीटी ने बताया कि अस्पताल से कल रात ही उन्हें बच्चे के साथ दरिंदगी होने की सूचना मिली तो उन्होंनें जांच के लिए लेडीज अफसर प्रोमिला की ड्यूटी लगाई जो कि फाजिल्का से यहां पहुंची और बच्ची का फाजिल्का अस्पताल ले जाकर मेडीकल करवाया । रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई मेडिकल की पूरी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई जिसके आधार पर सीडफार्म निवासी पप्पी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (2) व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेडीकल जांच के दौरान डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के साथ गलत हरकत होने की संभावना है लेकिन दुष्कर्म का असली पता उसकी स्वैब रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगी। समाजसेवी ने परिजनों की मदद का दिया भरोसा इधर समाज सेवक गगनचुंगने बताया कि कल रात को बच्ची से दरिंदगी की सूचना पाकर वे अस्पताल पहुंचें और बच्ची को तुरंत फाजिल्का के अस्पताल में मेडीकल के लिए भर्ती करवाया, प्रथम जांच में बच्ची के शरीर पर दरिंदगी के निशान है जो कि बेहद ही शर्मनाक घटना है वे इस दुख की घडी मे बच्ची के परिजनों के साथ खडे है। आरोपी को कडी से कडी सजा दिलवाने के लिए बच्ची के परिजनों की हर प्रकार से मदद करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *