फिरोजपुर में कबड्‌डी खिलाड़ी ने पत्नी-बेटे को मारी गोली:खुद को भी शूट किया, आवाज सुन नौकर घर पहुंचा; पास पड़ी थी पिस्टल

फिरोजपुर में कबड्‌डी खिलाड़ी ने पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। नौकर को तीनों घर में जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में लाया गया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए DMC रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। घटना गांव बाजीदपुर में सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगसीर सिंह आलू की खेती कर रहा था। वह कबड्‌डी का भी खिलाड़ी था। उसने ये कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। करीब दो साल पहले जगसीर के भाई की मौत हो चुकी है। अब जगसीर ही घर संभाल रहा था। दोपहर तक नौकर के साथ था किसान
जगसीर के यहां काम करने वाले एक नौकर ने बताया कि वह और उसके पिता समेत 3 लोग हैं, जो जगसीर सिंह के यहां खेती करते हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जगसीर उनके साथ था। इसके बाद वह खेत में चले गए। जब वह वापस घर लौटे तो उसने गोली चलने की आवाज सुनी। जगसीर के पास पड़ी थी पिस्टल
भाग कर देखा तो जगसीर, उसकी पत्नी नवनीत कौर और बेटे वारिसदीप सिंह (4) को गोली लगी थी। पास में ही पिस्टल पड़ी थी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की वजह अभी सामने नहीं आई। पति-पत्नी को सिर में तो बेटे के लीवर में गोली लगी
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी करन शर्मा ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जगसीर सिंह और उसकी पत्नी के सिर में गोली लगी है । जबकि बच्चे के लीवर में गोली लगी है। हालात गंभीर होने के चलते तीनों को डीएमसी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *