फिरोजपुर में ग्रेनेड भेजने वाला हैंडलर गिरफ्तार:काउंटर इंटेलिजेंस दो आरोपियों को पहले पकड़ चुकी, विदेश के आतंकी संगठनों से संबंध

फाजिल्का में स्टेट स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हैंडलर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जोधा पर आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पंजाब में अमन शांति और सुरक्षा को भंग करने के लिए हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवाए थे। इस संबंध में फाजिल्का थाने में दर्ज एफआईआर की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को काउंटर इंटेलीजेंस ने पंजाब में बड़े बम धमाके की साजिश को नाकाम किया था। इसमें गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह फिरोजपुर में स्कूटी पर हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने जा रहे थे। गिरफ्तारी कहां से की इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तरनतारन का रहने वाला है आरोपी हालांकि इस मामले में डीजीपी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि ग्रेनेड सीमा पार से संचालित अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका मकसद पंजाब में शांति और सुरक्षा को भंग करना था। पुलिस के अनुसार आरोपियों का संबंध विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों से है। इस मामले में आरोपियों को हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवाने वाला हैंडलर तरनतारन इलाके का रहने वाला बताया जा रहा जोधा पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। स्टेट स्पेशल सेल थाने में एफआईआर है दर्ज फाजिल्का की स्टेट स्पेशल सेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीसरे आरोपी जोधा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है । और गहराई से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *