फिल्लौर में मैकेनिक करंट से झुलसा:बिजली तारों के नीचे कर रहा था टिप्पर ठीक; हालत गंभीर होने पर जालंधर रैफर

जालंधर के फिल्लौर में गांव रामगढ़ के पास रविवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब नेशनल हाईवे पर टिप्पर ड्राइवर की गलती से मैकेनिक करंट से झुलस गया। लोगों ने बताया कि जब मैकेनिक टिप्पर की कमानियां ठीक कर रहा था तो ड्राइवर ने हाइड्रॉलिक से टिप्पर को ऊपर उठा दिया जिससे बॉडी तारों से छू गई और करंट आ गया। टिप्पर की बॉडी तारों से छुई तो पटाखे की तरह आवाज आई। आवाज सुन आपसास के दुकानदार बाहर निकले और झुलसे हुए मैकेनिक को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां से फर्स्ट एड देने के बाद मैकेनिक को जालंधर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घायल मैकेनिक की पहचान अमरीक सिंह निवासी लसाड़ा के रूप में हुई है। तारों में स्पार्किंग से प्लैक्स में लगी आग तारों में स्पार्किंग होने के चलते एक दुकान के बाहर लगे फ्लैक्स को भी आग लग गई, जिससे आसपास के दुकानदारों ने रेत और मिट्टी डालकर बुझाया। लोगों ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पहली नजर में ड्राइवर की गलती के चलते ये घटना हुई है। शार्ट-सर्किट से कई दुकानों के मीटर जल गए
दुकानदारों ने बताया कि जब टिप्पर के कारण हाईवोल्टेज तारों में स्पार्किंग हुई तो शार्ट-सर्किट के चलते मार्केट की कई दुकानों के मीटर जल गए। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की तारें गुजर रही थीं। काम के दौरान ड्राइवर ने जैसे ही टिप्पर की ट्रॉली को ऊपर उठाया, वह सीधे बिजली की तारों से जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *