बंटी बैंस ने मूसेवाला की मां की चैट-AUDIO शेयर की:बोले- हिसाब-किताब शब्बीर करता था, मैं नहीं; मां-बाप ने SSP ऑफिस में धरना दिया था

दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के पैसों के हिसाब किताब को लेकर लगाए आरोपों पर म्यूजिक डायरेक्टर बंटी बैंस ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पैसों का हिसाब किताब वो नहीं बल्कि शब्बीर नाम का व्यक्ति देखता था और वही अब सभी को परेशानी में डाल रहा है। बंटी ने कहा कि मूसेवाला की कंपनी के पैसों का हिसाब-किताब अब तक शब्बीर की तरफ से नहीं किया गया। शब्बीर से जुड़ी रिकॉर्डिंग और चैट को भी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया। बता दें कि 11 फरवरी को सिद्धू मूसेवाला के माता पिता ने मानसा एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया था। उन्होंने बंटी बैंस और सीएम के ओएसडी पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब बंटी बैंस की तरफ से लगातार पोस्ट डालकर अपनी सफाई और अपनी चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए जा रहे हैं। जानिए बंटी बैंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा… अब पढ़िए सिद्धू की मां के ऑडियो में क्या है… बंटी ने सिदधू मूसेवाला की मां चरन कौर का ऑडियो भी साझा किया। इसमें सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर कह रही हैं, “बंटी बेटा, साइड होकर नहीं चला जाता। बिचौला रिश्ता करवाने वाला होता है। जो ईमानदार लोग होते हैं, वे आखिरी तक साथ निभाते हैं। जिसकी गलती होती है, उसे कहा जाना चाहिए। उससे किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हो सकती। आप बीच में थे, हमने आपको देखा था। अगर आप हमारे साथ मिलकर उसके साथ (शब्बीर) लड़ते, तो आपको पंजाब में या कहीं भी कोई गलत नहीं कहता। अगर आप किनारा करेंगे तो हम बिल्कुल अकेले रह जाएंगे। यह वाहेगुरु की कृपा है कि बंदों में रब बसता है। हमें आगे भी ऐसे लोग मिलते जा रहे हैं। परमात्मा की बहुत मेहर है कि हमारा हाथ पड़ा हुआ है। हम लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस दिन पैसे मिलेंगे, उस दिन देख लेंगे। लेकिन उस व्यक्ति को दो साल हो गए, तीत मानकर तीस का तो ब्याज बहुत हो गया।” सिद्धू के पिता क्या-क्या बोले थे… —————- SSP ऑफिस में फर्श पर बैठे सिंगर मूसेवाला के माता-पिता:बोले- पुलिस बदमाशों के साथ, हमारी सुन नहीं रही, CM का OSD केस बिगाड़ रहा दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह छोटे सिदधू के साथ मानसा SSP ऑफिस के बाहर फर्श पर बैठ धरना देने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बेटे की कमाई जानने का पूरा हक है, लेकिन पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *