बच्चे से पानी गिरा, शख्स ने साथी बुलाकर पिता पीटा:लात-घूंसे और बीयर की बोतलें मारीं, 2 महीने पहले अमृतसर से लुधियाना आया है परिवार

लुधियाना में गली में पानी गिरने की रंजिश में युवकों ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति को लात-घूंसे मारे। साथ में बीयर की बोतलें भी बरसाईं। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। परिवार 2 महीने पहले अमृतसर से लुधियाना रहने आया है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला CCTV में कैद हुई घटना
ये घटना CCTV कैमर में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 5 से 7 युवक संदीप पर टूट पड़े। हमलावर संदीप को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं। युवकों ने न केवल लात-घूंसे चलाए, बल्कि बीयर की बोतलों से भी संदीप पर वार किए। जब मोहल्ले के लोगों ने संदीप को बचाने की कोशिश की तो गुंडों ने उनके साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। व्यक्ति को 2 बार थाने बुलाया
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संदीप को दो बार थाने बुलाया गया। मगर मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित की हालत गंभीर
डॉक्टरों के मुताबिक संदीप की हालत नाजुक है। शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें कम से कम एक महीना बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। परिवार की छोटी सी दुकान है, जो अब इस हमले के कारण बंद पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *