बटाला रोड के कई इलाकों में बिजली बंद करवाकर सीवर की सफाई करवा राह निगम

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम की ओर से शहर के बटाला रोड स्थित विभिन्न गलियों में ‘सुपर सक्कर’ मशीनों के जरिए सीवर की सफाई का काम शुरू किया गया है। रात 11:30 से सुबह 5:30 बजे तक चलने वाले इस अभियान के कारण पावरकॉम को संबंधित इलाकों की बिजली बंद करनी पड़ रही है। इससे करीब 4 से 5 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे रोकने के लिए निगम ने लिखा पत्र नगर निगम ने पावरकॉम के सब-अर्बन सर्किल के एसई इंजीनियर बलकार सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा है। निगम के अनुसार, बटाला रोड, कश्मीर एवेन्यू और गली नंबर 1 से 5 तक सीवर की सफाई रात के समय की जा रही है। इन गलियों में बिजली की तारें काफी नीची हैं, जिससे सुपर सक्कर मशीन के टकराने और बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगम ने सफाई के दौरान बिजली बंद रखने की मांग की थी, जिसे पावरकॉम ने मंजूरी दे दी है। लेबर और उत्पादन का नुकसान बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर स्थानीय फैक्टरी मालिकों पर पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल रहने से उत्पादन ठप हो गया है, जिससे उन्हें लेबर और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, आम जनता भी पूरी रात बिजली न होने के कारण नगर निगम और पावरकॉम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *