बठिंडा सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस के डीजल में लाखों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एसएमओ गुरमेल सिंह और दो क्लर्क शीनू और जगजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। समाजसेवी हरतेज सिंह ने इस घोटाले को उजागर किया। हरतेज सिंह ने कई महीने पहले स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की थी। विभाग की ढीली कार्रवाई के कारण मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। विजिलेंस विभाग ने अब सिविल अस्पताल का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वाहनों में भरे जाने वाले डीजल के अलावा अस्पताल की फीस रसीदों में भी गड़बड़ी की गई है। एसएमओ का संगरूर में तबादले के बाद कार्रवाई सेहत विभाग पंजाब के डायरेक्टर अनिल गोयल ने कार्रवाई की पुष्टि की है। एसएमओ गुरमेल सिंह का कुछ समय पहले ही संगरूर के सुनाम सिविल अस्पताल में तबादला हो गया था। अब विजिलेंस विभाग और पंजाब सरकार के संज्ञान में आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। फीस स्लिप में भी घोटाला उन्होंने कहा कि घोटाला केवल डीजल में ही नहीं बल्कि सिविल अस्पताल में भी है। फीस स्लिप में भी ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हैं और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने अधिकारियों को बचाना चाहता था लेकिन विजिलेंस और पंजाब सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसएमओ और दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।