बठिंडा में जिंदा शख्स को चूहों ने नोंचा:दोनों आंखें और चेहरा कुतरा, सुबह लोगों को लाश मिली; 3 दिन से बीमार था

बठिंडा में चूहों ने सोते समय व्यक्ति को बूरी तरह नोंच दिया। चेहरे और आंखों को चूहों ने कुतर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक आकाश गर्ग और सक्षम माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बीमार था, दिहाड़ी मजदूरी करता था
आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। वह अकसर पट्टा मार्केट में ही सड़क किनारे सोता था। पिछले दो-तीन दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। लोगों ने बताया कि व्यक्ति को कहा गया था कि उसे अस्पताल पहुंचा देते हैं। लेकिन उसने अस्पताल जाने से मना कर दिया। सुबह कुतरी हुई लाश मिली
लोगों ने बताया कि व्यक्ति रविवार शाम को जिंदा था। लेकिन सोमवार सुबह उसकी कुतरी हुई लाश मिली। चूहों ने बुरी तरह उसे नोंचा था। मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। संस्था के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी
थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। पहचान होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——— ये खबर भी पढ़ें… गोलगप्पे के पानी में चूहा, भास्कर ने रेहड़ी वाला ढूंढा:बोला- 3 युवक आए, उन्होंने ही छोड़ा; ब्लॉगर्स ने कहा था- नहीं निकलता तो हमारे पेट में होता अमृतसर में गोलगप्पे की कांजी (पानी के डिब्बे) से चूहा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर एप की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान हमारी टीम ने करीब 12 रेहड़ी मालिक से पूछताछ की। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *