बठिंडा में युवती की हत्या लिव इन पार्टनर ने की:मामूली बहस के बाद कत्ल; पहले लाश जलाई, फिर सूटकेस में पैक कर हाईवे पर फेंका

बठिंडा में सूटकेस में मिली युवती की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद उसने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की। कामयाब न हुआ तो उसे सूटकेस में पैक कर हाईवे के किनारे फेंक दिया। मरने वाली युवती मोगा की रहने वाली मलिका (20) थी। गिरफ्तारी के बाद SSP ने क्या-क्या बताया… हाईवे किनारे से मिली थी लाश
बठिंडा में मलोट नेशनल हाईवे पर 11 फरवरी को लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। कुत्ते सूटकेस को खींच रहे थे तो इसका पता चला। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने पहुंची तो लाश आधी जली हुई थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर उसकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी थी। लाश 72 घंटे के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दी गई थी। टैटू से हुई युवती की पहचान
पुलिस ने शव की जांच की तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। उसकी गर्दन पर काकू नाम का टैटू बना हुआ था। जिसके बाद पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिली। पुलिस ने चोट और जलने के निशान से युवती का कत्ल किए जाने की पुष्टि की थी। जांच में लिवइन पार्टनर के कत्ल करने का पता चला
इसके बाद पुलिस को पता चला कि मरने वाली लड़की का नाम मलिका है। वह मूल रूप से मोगा के बाघापुराना की रहने वाली है। युवती एक आरोपी के साथ लिव इन में बठिंडा रहती थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके साथ रहने वाले युवक ने ही युवती की हत्या की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *