बठिंडा में लिव इन में रहने वाले प्रेमी प्रिंस ने प्रेमिका सपना उर्फ मलिका को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी को प्रेमिका के करेक्टर पर शक हुआ। इसके बाद उसने नशे में पहले उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। उसके बाद जब वह नीचे गिरी तो प्रेमी ने उसके हार्ट पर एक के बाद एक कुल 6 वार किए। प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को आग लगाई। उसे लगा कि शव जलने से बदबू आएगी और लोगों को पता चल जाएगा। इस पर उसने आग बुझा दी। आरोपी ने घर में पड़े सूटकेस को निकाला और शव को उसमें पैक कर दिया। दो दिन तक शव को सूटकेस में घर पर ही रखा। दो दिन बाद सूटकेस को अपनी i-20 कार में रखा और बठिंडा-मलोट रोड पर फेंक दिया। कुत्तों ने शव को नोचना शुरू किया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक दिन बाद ही हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रिंस को चाकुओं के कलेक्शन का शौक है। उसके घर में कई तरह के चाकू पुलिस ने बरामद किए हैं। उसने पुलिस पूछताछ में भी इस बात को कबूल किया है। उन्हीं में से एक चाकू निकालकर उसने मलिका की हत्या की है। पहले पढ़िए दोनों कैसे मिले… प्रेमी ने कैसे की हत्या… कैसे शव ठिकाने लगाया… आरोपी प्रिंस ऐसे आया पुलिस की पकड़ में… ———— ये खबर भी पढ़ें… बठिंडा में युवती की हत्या लिव इन पार्टनर ने की:मामूली बहस के बाद कत्ल; पहले लाश जलाई, फिर सूटकेस में पैक कर हाईवे पर फेंका बठिंडा में सूटकेस में मिली युवती की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद उसने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की। (पढ़ें पूरी खबर)