बठिंडा में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:समाजसेवी संस्था ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम, नहीं हो सकी पहचान

बठिंडा जिले के स्थानीय पावर हाउस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस तथा सहारा जन सेवा की टीमें उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं। यह घटना रात के समय हुई थी, जब एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गोयल अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उसका उपचार शुरू करवाया। हादसे में घायल युवक की मौत युवक गंभीर रूप से घायल था और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक लगातार बेहोश रहा और डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए अथक प्रयास किए। मृतक की पहचान के प्रयास जारी जीवन और मृत्यु से 48 घंटे तक संघर्ष करने के बाद, घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सहारा टीम ने इसकी सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दे दी है। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि अज्ञात मृतक के शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जांच में जुटी पुलिस दूसरी ओर, थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें भी घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंची थी, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतक दिखने में प्रवासी लगता है और उसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *