पंजाब के बठिंडा में माल गोदाम रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने तुरंत थाना कोतवाली बठिंडा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शव की जांच की गई, लेकिन मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही सहारा जन सेवा की टीम ने पुलिस की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। थाना कोतवाली के अधिकारी नरेंद्र सिंह होलदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे के लिए सुरक्षित गया शव उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में इश्तहार जारी किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।