मथुरा में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासे से हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पिता ने बताया कि मंगलवार करीब रात 9.30 बजे परिवार में सब खाना खा रहे थे। खाना खाते समय अंदर से बड़े बेटे की पत्नी ने अपने पति को बताया कि देवर उसकी तरफ उंगली और कुछ इशारे कर रहा था। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने छोटे बेटे पर गड़ासे से हमला किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। हमले के दौरान बेटों की मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में भी गहरी चोट आई है। मामला गोवर्धन के मगोर्रा का है। मृतक की पहचान निरंजन (28) पुत्र बुद्धि राम के रूप में हुई है। देखिए हत्या से जुड़ी कुछ तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… मगोर्रा में रहने वाले बुद्धिराम के परिवार में उनकी पत्नी लोंगा, दो बेटे मेघश्याम और निरंजन, दोनों बहूएं और पोती रहती थी। बड़े बेटे मेघश्याम की पत्नी का नाम दुर्गश है और निरंजन की पत्नी का नाम पूजा है। दोनों की एक 5 साल की बेटी भी है। पूजा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी। मृतक निरंजन के पिता बुद्धिराम ने बताया- रात करीब 9.30 परिवार में सब खाना खा रहे थे। खाना खाते समय अंदर से मेघश्याम की पत्नी दुर्गेश ने अपने पति को बताया कि निरंजन उसकी तरफ उंगली करके कुछ इशारे कर रहा था। बस इसी बात को लेकर मेघश्याम को गुस्सा आ गया। इसके बाद मेघश्याम और निरंजन में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया। मारपीट के दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि निरंजन को मेघश्याम ने मेरे सामने ही रसोई के बाहर रखे गड़ासे से मारा। गड़ासे लगते ही निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने पहुंची मेरी पत्नी लोंगा के हाथ में भी चोट लग गई। निरंजन की मौत के बाद मेघश्याम व उसकी पत्नी दुर्गेश मौके से फरार हो गए। घर में शोर-शराबा मचने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि-पारिवारिक विवाद में भाई द्वारा भाई की हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ………………… ये खबरें पढ़िए- दरोगा भर्ती में ‘पंडित’ पर बवाल, जान देने पहुंचा भगवाधारी : लखनऊ में भर्ती बोर्ड ऑफिस में घुसा, केरोसीन छिड़का; पुलिसवालों ने पकड़ा लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। (पूरी खबर पढ़िए)