पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने पॉडकास्ट करने वालों को मिट्टी खाने वाले सांप कहा है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल इनका फन कुचलना ही पड़ेगा। बब्बू मान ने कहा कि 90% दिन भर बकरियों की तरह बर-बर करते रहते हैं। बब्बू मान ने ये बातें स्पेन के बार्सिलोना में एक लाइव शो के दौरान कहीं। मान की नाराजगी पंजाब के पॉडकास्टरों के प्रति देखी गई। इसका 50 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। हालांकि बब्बू मान इतने नाराज किस बात पर हैं, इसको लेकर अभी क्लियर नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अपने खिलाफ कही जाने वाली बातों से वह पॉडकास्ट करने वालों से नाराज हैं। जानिए, बब्बू मान ने पाडकॉस्ट करने वालों को क्या-क्या कहा फैंस के सामने भरी स्टेज से बब्बू मान ने कहा- जब मैं गाने गाता हूं तो आप खुश होते हो। पंजाब के 90% पॉडकास्ट के पास मितरां दा नाम है। सारा दिन बकरियों की तरह बर-बर करते रहते हैं। मैं कहता हूं, लड़ो लेकिन टाइम तय करके। गालियां निकालों, सामने खड़े होकर। यूं ही बंद कमरे में फर्राटे मारते रहते हैं। मित्रों, ये मिट्टी खाने वाले सांप हैं। आज नहीं तो कल, इनका फन कुचलना ही पड़ेगा। बब्बू मान का VIDEO देखिए… पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर हंगामा कर चुकी इससे पहले बब्बू मान के जर्मनी शो में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अलीजा सहर भी हंगामा कर चुकी। उसने 10 अप्रैल को एक वीडियो शेयर कर कहा कि बब्बू मान की सिक्योरिटी वाले लोगों ने उसकी छाती को टच किया है। सहर ने बताया कि वह 6 अप्रैल को फ्रैंकफर्ट शो में मान से मिलने गई थी। अलीजा ने कहा था कि मैं बब्बू मान की बहुत बड़ी फैन हूं। सिक्योरिटी ने हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। हमें धक्के दिए गए और जलील किया गया। हालांकि प्रमोटर ए वन इवेंट्स और पिंड प्राइम के प्रबंधकों का कहना है कि कलाकार की सिक्योरिटी टाइट थी। कई लोगों के पास जाने का पास नहीं था, इसलिए उनको जाने नहीं दिया गया। किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। ***************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर बब्बू मान के शो में हंगामा: लाइव टेलीकास्ट वाला कैमरा गिरा; SP की वॉर्निंग- 5 मिनट में शांत न हुए तो परमिशन कैंसिल
मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खुले अखाड़े में भीड़ बेकाबू हो गई। सिंगर मान बार-बार फैंस को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं रुके। लाइव दिखा रहा कैमरा तक नीचे गिर गया। (पढ़ें पूरी खबर)