बम से उड़ने की धमकी मामले में टीम गठित:रोज सुबह के वक्त कोर्ट में सर्च ऑपरेशन, अब धमकी का भी असर नहीं

पटना सिविल कोर्ट को लगातार बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद अब पुलिस रोज सुबह के वक्त कोर्ट में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सुबह 7:00 से लेकर कोर्ट खुलने से पहले तक पूरे परिसर को सेनीटाइज कर दिया जा रहा है। यह कदम एहतियातन बराबर मिल रही धमकी के बाद उठाया गया है। धमकी भरे मेल को लेकर ATS ने अपने बयान पर केस रजिस्टर्ड किया था। इसकी भी जांच अब शुरू हो गई है। डीएसपी रैंक के पदाधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। इसमें थाने से भी तकनीकी सहायता ली जा रही है। दो तीन बार फिर से धमकी आई है, लेकिन पुलिस अलर्ट है। इस तरह की धमकी से कोर्ट का काम जो प्रभावित हो रहा था, वो अब नहीं होने वाला है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर तरह से चाक चौबंध टाउन डीएसपी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर तरह से चाक चौबंध कर दी गई है। सुबह के वक्त पिरबहोर थाने की पुलिस की मौजूदगी में पूरे परिसर की तलाशी लेने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को हैंड ओवर किया जा रहा है। उन्हें प्रॉपर जांच के लिए सख्त हिदायत दी गई है। पटना कोर्ट में अब तक 7 बार काम प्रभावित
अब तक सात बार से अधिक इस तरीके के धमकी वाले मेल आ चुके हैं। इससे पहले जब भी मेल आता था, कोर्ट को बंद कर दिया जाता था और फिर तलाशी ली जाती थी। वकील भी इस बात को लेकर काफी नाराज चल रहे थे। सातवीं बार जब धमकी मिली थी तो वकीलों ने मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, SSP के आश्वासन के बाद मान गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *