बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली शुरू:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंचीं, जमकर डांस; विदेशी भी पहुंचे

मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। आज राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जा रही है। इससे पहले होली गीत गए। इसके बाद भक्तों ने गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। मंदिर परिसर में रंग-अबीर उड़ रहा। महिलाएं और बच्चे भजन पर नृत्य कर रहे हैं। दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सज-धजकर सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। नंदबाबा मंदिर में लड्डू लुटाए गए। लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए। रंग के लिए टेसू के फूलों का उपयोग किया गया है। जिसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए। इन्हें मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लुटाया जा रहा। लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। तस्वीरें देखिए- लड्डूमार होली का बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *