बलिया में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि रविवार शाम को घर के बाहर गई थी। तभी गांव के 6 युवकों ने उसे दबोच लिया। दरिंदगी की। घटना 15 फरवरी की है। हालांकि, मामले का खुलासा बुधवार रात तब हुआ, जब छात्रा को तेज दर्द हुआ। उसने अपनी भाभी से कहा- वह गुरुवार को बोर्ड एग्जाम कैसे देगी? भाभी ने जब उससे पूछा तो गैंगरेप की वारदात की पूरी जानकारी दी। बेटी से गैंगरेप का पता चलते ही परिवार सन्न रह गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लड़की से बात की। एसपी ने पुलिस सुरक्षा में पीड़ित लड़की को 10वीं का एग्जाम देने के लिए भेजा। इसके अलावा, लड़की की सुरक्षा के लिए दो सिपाही तैनात कर दिए हैं। एग्जाम के बाद पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर गड़वार थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
पीड़ित की भाभी ने दैनिक भास्कर को बताया- 15 फरवरी की शाम घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर खेत की ओर ले गए। वहां बारी-बारी से रेप किया। वीडियो भी बना लिया। चीखी तो आरोपियों ने उसे धमकाया। कहा- अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे पिता और भाई-भाभी को जान से मार देंगे। वीडियो वायरल कर देंगे। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। बदहवास छात्रा अपने घर पहुंची। लेकिन डर के चलते उसने 3 दिनों तक यह बात परिवार से छिपाए रखी।
छात्रा की भाभी ने बताया- बुधवार रात ननद ने बताया हाथ दर्द कर रहा है। कल 10वीं का एग्जाम कैसे दूंगी। मैंने हाथ देखा और शरीर पर चोट के दूसरे निशान देखे तो शक हुआ।दबाव देकर पूछने पर बताया कि अहीर समाज के 6 लड़कों ने गैंगरेप किया। एसपी बोले- जो भी दोषी होगा, कठोर कार्रवाई करेंगे
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया- छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत की थी। आज हम लोगों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। छात्रा को पुलिस सुरक्षा में एग्जाम दिलाने भेजा गया है। फिलहाल छात्रा ने 4 लड़कों का नाम बताया है, सभी फरार हैं। इस घटना में जो भी शामिल हैं, सभी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया
मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…