बहन की ननद से शादी की जिद:सोनीपत में पिता को पीटा, लोग बेटे को रस्सी से बांधकर अस्पताल लाए, नींद का इंजेक्शन दिया

हरियाणा के सोनीपत में एक युवक अपनी बहन की ननद के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने अपने पिता से मारपीट कर दी। वह उस युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था। पिता को पीटने के बाद वह घर से चला गया और बाहर जाकर उसने एक अन्य युवती से बदतमीजी की। इसके बाद लोगों ने पकड़कर युवक की धुनाई कर दी। युवक की अजीब हरकतें देखकर लोगों ने उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवक को शांत करने के लिए नींद का इंजेक्शन लगाया। यह घटना सोमवार की है और अब इसका वीडियो सामने आया है। युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इस घटना के बाद परिवार के लोग उसे बिहार लेकर चले गए। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. बहन की ननद से बात करता था नांदनौर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, नवाब बिहार के औरैया जिले का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही वह अपने परिवार के साथ सोनीपत में काम के लिए आया था। नांदनौर गांव में वह एक किसान के खेत में गन्ने की छीलाई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिहार में अपनी बहन की ननद के प्रेम में इस कदर पड़ गया कि रातभर वीडियो कॉल पर उससे बात करने लगा। पिता ने शादी से इनकार किया तो मारपीट की सोमवार को नवाब अपने पिता से उसे युवती से शादी करने की जिद करने लगा। जब पिता ने इस रिश्ते से इनकार किया तो नवाब आपा खो बैठा और उसने अपने ही पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे पिता घायल हो गया। नवाब यहीं नहीं रुका, वह गांव की तरफ चला गया और वहां एक युवती से बदतमीजी की। ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट की नवाब को बदतमीजी करता देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद भी नवाब नहीं माना और अजीब हरकतें करने लगा। ग्रामीणों ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके हाथ रस्सी से बांध दिए। साथ ही उसके पिता को सूचना दी। इसके बाद उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। परिवार युवक को बिहार ले गया अस्पताल में नवाब की हालत सामान्य नहीं हुई। यहां स्टाफ ने उसे शांत करने के लिए नींद का इंजेक्शन दिया। इलाज के बाद परिजन नवाब को अपने साथ बिहार के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि नवाब पूरी-पूरी रात फोन पर बात करता था। इसके चलते उसके व्यवहार में बदलाव आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *