बहन ने शादी से रिजेक्ट किया …भाभी को मार डाला:मथुरा में खुद का गला काटकर की जान देने की कोशिश, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

मथुरा में भाभी की बहन ने शादी से मना किया तो युवक ने भाभी को मार डाला। उसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि देवर का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से घटना की जानकारी ली। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। घटना रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला करिश्मा की बहन ने दीपक को शादी के लिए रिजेक्ट किया था पुलिस के अनुसार- ज्वाला प्रसाद कटैलिया बागई गांव का रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं दीपक (23) और कालू। कालू की शादी 4 महीने पहले करिश्मा से बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। सामूहिक विवाह समारोह में दोनों भाई गए थे। करिश्मा को कालू पसंद आ गया पर उसकी बहन को दीपक पसंद नहीं आया था। तभी से दीपक भाभी और उसके परिवार से नाराज चल रहा था पहले भाभी की हत्या की फिर खुद का गला काटा रविवार को दोपहर में कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। उसके बाद ब्लेड से खुद गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन कालू और उसके पिता को बुलाया। उसके बाद दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान करिश्मा की मौत हो गई। जबकि दीपक का इलाज चल रहा है। एसएसपी बोले- सबूत मिटाने का किया गया प्रयास एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- दोपहर में अस्पताल से फोन आया था। बताया गया कि एक युवक और युवती जख्मी हालत में अस्पताल लाये गए थे। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। जबकि युवक की हालत गंभीर है। अस्पताल से सूचना मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर जा कर देखा तो चूल्हे की राख से ब्लेड मिला। खून आदि के निशान साफ कर दिए गए थे। गद्दे धोकर छत पर सुखाए गए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया हो। मृतक महिला आगरा की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- ‘दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती’:अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *