बहादुरगढ़ ममता मर्डर केस, 8 साल पहले रोहतक में शादी:पति छोड़कर दोस्त संग लिव-इन में रही, तीसरे की एंट्री से झगड़ा;झज्जर में पाना मारकर हत्या

झज्जर के बहादुरगढ़ में खेतों में मिली ममता की हत्या को लेकर नए खुलासे हुए हैं। युवती के कई लड़कों के साथ रिलेशन थे। 8 साल पहले उसकी रोहतक के एक लड़के साथ शादी हुई थी, लेकिन उससे बार-बार झगड़ा होता था। इसके बाद वो पति को छोड़कर रेंट पर रहने लगी थी। इस दौरान उसकी दोस्ती रिंकू नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। बाद में दोनों करीब दो साल से सोनीपत में किराये के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रिंकू को इस दौरान ममता से प्यार हो गया। उसकी शादी नहीं हुई थी और वो ममता को ही पत्नी मानने लगा था। वो उसे झज्जर स्थित अपने गांव भी लेकर जाता था। कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि महिला का किसी तीसरे शख्स के साथ भी संबंध है। इस बात से रिंकू हमेशा गुस्से में रहने लगा और दोनों में काफी लड़ाई झगड़े होने लगे। इस बीच रिंकू जब उसे फिर अपने गांव घुमाने लेकर जा रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते उसने ममता की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक आया। पुलिस ने रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू ने आखिर ममता को एकदम से क्यों मारा और पुलिस ने कैसे पूरा केस सुलझाया, ये सब अब सामने आ गया है। आइए सिलसिलेवार जानते है पूरा मामला… मर्डर केस की परतें ऐसे खुलीं शुरुआत में महिला की हत्या का यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। महिला की पहचान, उसके संबंध, हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं था। लेकिन तकनीकी जांच, पूछताछ और आपसी संबंधों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आखिरकार केस की गुत्थी सुलझा ली। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई महिला के सबसे करीबी व्यक्ति रिंकू पर जाकर टिक गई। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा पुलिस ने माडोंठी निवासी आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि महिला के दूसरे संबंध को लेकर वह अंदर ही अंदर गुस्से में था। इसी रंजिश और विवाद ने वारदात की जमीन तैयार की। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की पूरी टाइमलाइन और वारदात के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *