बहादुरगढ़ में महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार:परिचित युवक निकला कातिल; सिर में पाना मारकर किया मर्डर; दोनों में हुआ था विवाद

झज्जर जिले के गांव मातन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में CIA-1 बहादुरगढ़ और चौकी मांडोठी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार 22 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे गांव मातन के नजदीक एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान मिले थे, जिससे शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगा। इसके बाद थाना आसौदा में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में रखवाया गया। तकनीकी जांच से खुली केस की गुत्थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने केस की परतें खोलनी शुरू कीं। मृतका की पहचान के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की पहचान बहादुरगढ़ के छोटूराम पार्क क्षेत्र निवासी महिला के रूप में की। इसके बाद पुलिस की जांच का दायरा और स्पष्ट हुआ। पड़ताल में सामने आया कि गांव मांडोठी निवासी आरोपी रिंकू महिला को पहले से जानता था और दोनों के बीच आपसी परिचय था। विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गया मामला पुलिस जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर महिला और आरोपी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने गाड़ी में रखे पाना से महिला के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव फेंककर फरार हुआ आरोपी हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से महिला के शव को गांव मातन के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर जोड़ा और आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। संयुक्त टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार CIA-1 बहादुरगढ़ और चौकी मांडोठी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश इस कार्रवाई को झज्जर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अज्ञात महिला के शव से शुरू हुई जांच ने अब हत्या के आरोपी तक पुलिस को पहुंचा दिया है। तकनीकी जांच और संयुक्त टीम के समन्वय से पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *