बांका में बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल:दुकान जाते समय हुई दुर्घटना, प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर

कटोरिया-बांका रोड पर कठौन के पास सोमवार रात एक दुर्घटना में 65 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कठौन गांव निवासी स्वर्गीय गोविंद यादव की पत्नी सुमंती देवी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब सुमंती देवी अपने घर से पास की दुकान जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल महिला को कटोरिया रेफरल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक के परिजनों और घायल महिला के परिजनों के बीच इलाज खर्च को लेकर समझौते की बातचीत चल रही है। इसी कारण घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को नहीं दी गई है। फिलहाल महिला का इलाज देवघर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *