बांका में बाइक हादसा:बाइक पर सवार परिवार के 5 लोग घायल, दो बच्चे भी शामिल

बिहार के बांका जिले में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कटोरिया-बांका रोड पर तुलसीवरण के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। घायलों में सोनारी गांव के प्रमोद कुमार, रामू दास, प्रमोद की पत्नी खुशबू देवी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 7 और 4 वर्ष है। सभी घायलों को कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर विनोद कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के मुताबिक, परिवार सूईया में रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। तुलसीवरण के पास अचानक सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *