बागपत में 21 साल की एक लड़की की उसके माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी। आधी रात पिता और भाई शव कंधे पर लादकर तीन किमी दूर यमुना किनारे ले गए। वहां शव को जला दिया। फिर अस्थियां और राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार की सुबह लड़की के प्रेमी ने उसे फोन किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इस पर उसको शक हुआ। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। दोनों ने जुर्म कबूल लिया है। भाई और बुआ फरार हैं। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव की है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… 6 साल से अफेयर, डेढ़ साल से शादी की जिद पर अड़ी थी लुहारी गांव के रहने वाला संजीव किसान है। परिवार में पत्नी बबीता और बेटी तनु, शालू, शिवानी व बेटा रवि और अमन हैं। शिवानी (21) का मोहल्ले के लड़के अंकित प्रजापति के साथ 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान एक ही मोहल्ले में हैं। शिवानी अंकित से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन दूसरी बिरादरी का हवाला देते हुए उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इस बात की जानकारी मोहल्ले व गांव के लोगों को भी लग गई थी। शिवानी के परिजनों ने मंगलवार रात 11 बजे गला घोंटकर उसे मार डाला। प्रेमी अंकित प्रजापति ने बताया- पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया तो उन्होंने शिवानी का घर से निकलना बंद कर दिया। वह उसकी पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी शादी की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके शव को रात में यमुना किनारे ले जाकर जला दिया और उसकी राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल फोन बंद मिलने पर मैंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की तो शिवानी की हत्या होने की पुष्टि हो गई। पुलिस के सामने मां-बाप ने उगला हत्या का राज
पुलिस ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू और मां बबीता से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव जलाने की जानकारी दी। इसमें शिवानी के प्रेमी अंकित ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू, मां बबीता, भाई रवि, बुआ की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया गया कि मृतका और उसका प्रेमी दोनों की जाति अलग-अलग है और उनके मकानों में दो मकान ही बीच में है। शिवानी दसवीं तक पढ़ाई कर चुकी है और अंकित मजदूरी करता है। बाप-बेटा कंधे पर लादकर ले गए शव
शिवानी के परिजनों ने बताया- उसके शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, जिसके बाद उसका पिता व भाई उसके शव को पैदल ही कंधे पर लादकर करीब तीन किमी दूर यमुना नदी किनारे ले गए। जला कर सबूत मिटाने के लिए चिता की गर्म राख को ही लकड़ियों के सहारे यमुना नदी में बहा दिया। यही कारण रहा कि पुलिस जब यमुना नदी पर पहुंची तो पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। सीओ विजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———————— ये खबर भी पढ़िए… राजा रघुवंशी हत्याकांड- मास्टरमाइंड राज की दादी की मौत:पोते को बेकसूर बताती रहीं, फतेहपुर में घरवाले बोले- सदमे में अटैक आया यूपी के फतेहपुर में बुधवार को राजा रघुवंशी केस के मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी की मौत हो गई। वह राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का बॉयफ्रेंड है। राज कुशवाह के घरवालों ने कहा- बेटे को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इसके चलते दादी परेशान थीं। सदमे में उन्हें हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। राज की दादी मरते दम तक यही कहती रहीं कि उनका पोता बेकसूर है। पढ़ें पूरी खबर…