पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। घायल व्यक्ति को ईलाज हेतू बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ईलाज जारी रहै। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पहले देखिए मुठभेड़ के बाद की तस्वीर… दियारा में हथियारबंद बदमाशों की सूचना पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। इन्होंने राई की फसल जबरन काट ली और उसकी दमाही कर रहे थे। उसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली की पंडारक दियारा में बदमाश हथियार लिए है। इसके बाद फौरन कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की। एक बदमाश घायल, पुलिस जांच में जुटी पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई के दौरान प्रणव कुमार उर्फ धीरज नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसी दौरान पुलिस ने एक घायल सहित 3 अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कितने राउंड गोली चली है।