बाप-बेटी की जोड़ी ने ज्वेलर्स को बेचा नकली सोना,VIDEO:मॉडर्न लुक में एंट्री, करनाल में कई शोरूम निशाना बनाए; युवती की कुछ दिन बाद शादी

करनाल में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाली पिता-बेटी की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पिता के साथ मिलकर नकली सोने से बनी ज्वेलरी सुनार की दुकान पर बेचती थी। आरोपियों ने शहर की कई हाई-प्रोफाइल दुकानों को निशाना बनाया। इस इस ठगी से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवती ज्वेलरी शोरूम पर सेल्सपर्सन को सोना दिखाती नजर आ रही है। वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शहर के अन्य ज्वेलर्स से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पहले सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला…. अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अलग-अलग दिन निशाना बनाया इस ठगी से जुड़ी अब कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग दिन ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया। सबसे पहले आरोपी खुशी 28 मार्च को ओपीएस ज्वेलरी शोरूम में आई। खुशी सेल्सपर्सन से बातचीत करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला हाथ में सोने की कुछ ज्वेलरी लेती दिखाई दे रही है। हर बार अलग व्यक्ति आया इसके बाद सेल्सपर्सन एक अंगूठी का वेट (वजन) करने लगती है। जिसे बाद में वो खुशी को ही दे देती है। इसी तरह एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 30 मार्च को शोरूम में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है। सेल्सपर्सन एक पर्ची पर कुछ लिखती नजर आ रही है। सेल्सपर्सन पर्ची लेती दिखाई दी 1 अप्रैल की भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें इस गैंग का एक अन्य साथी भी उसी शोरूम पर बैठा नजर आ रहा है। उनके पास में एक ट्रे पर सोने की कुछ ज्वेलरी भी रखी है। सेल्सपर्सन यहां भी एक पर्ची लेती दिखाई दे रही है। युवती और पिता को गिरफ्तार किया ठगी के इस पूरे स्कैंडल की शिकायत करनाल एसपी से की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती और गैंग के अंदर मेंबर्स की तलाश में छापेमारी की गई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ ही दिनों में खुशी की शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *