बाराबंकी में सिलेंडर लेकर 8km पैदल चला बेटा:लखीमपुर खीरी में लकड़ी-कंडों की माला पहनकर सपा का प्रदर्शन, देवरिया में दिव्यांग को लौटाया

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत 9वें दिन भी बरकरार है। बाराबंकी में एक व्यक्ति 8 किलोमीटर पैदल चलकर रसोई गैस लेने पहुंचे। मंगलवार आधी रात के बाद 2 बजे ही वह घर से निकले। तड़के 3 बजे से वह अमित गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहे, ताकि किसी तरह सिलेंडर मिल सके। अरुण ने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं, जबकि मां ब्रेन हेमरेज के बाद से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दो बेटियां हैं। देवरिया में एक दिव्यांग गैस लेने पहुंचा, लेकिन उसे वापस लौटना पड़ा। एजेंसी ने बताया कि 12 मार्च को जिन लोगों ने बुकिंग कराई है, आज केवल उन्हें ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उसने बुकिंग 14 मार्च की थी, इसलिए उसे 3 दिन बाद आने के लिए कहा गया। उधर, लखीमपुर खीरी में सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और गले में लकड़ी-कंडों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है, लोग फिर से चूल्हे और लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *