बिजनौर में पिंजरे में गुर्राता रहा तेंदुआ…VIDEO:4 दिन पहले गाय खा गया था; गांववाले बोले- बच्चे दिन में भी घर से बाहर नहीं निकलते

बिजनौर में रविवार को एक तेंदुआ पकड़ा गया। वह यहां बंद पड़े ईंट भट्ठे पर लगाए पिंजरे में फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को देखते ही वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू किया। यहां 2 जून को भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। गांव में करीब एक महीने से तेंदुआ देखा जा रहा था। तभी से गांव वाले दहशत में थे। डर से बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। तेंदुआ ने 3 दिन पहले एक गाय को खा गया था। गांववालों का कहना है कि 4 तेंदुए देखे गए हैं, दो पकड़ लिए गए। अभी भी 2 तेंदुए खेतों में घूम रहे हैं। पूरा मामला धामपुर के शहजादपुर गांव का है। तेंदुआ पकड़ने की 4 तस्वीर… वन दरोगा सुनील कुमार राजौरा ने बताया- इस तेंदुए की उम्र करीब 5 साल का है। तेंदुए को पीलीडाम में सुरक्षित रखा गया है। हेल्थ चेकअप के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश के हिसाब से इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। इससे पहले 2 जून को इसी जगह से एक 4 साल के नर तेंदुए को पकड़ा गया था। उसके बाद 4 जून को वन विभाग ने उसी स्थान पर दोबारा पिंजरा लगाया। पहले भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था
ईंट-भट्‌ठा मालिक सुनील ने बताया- मेरा भट्ठा बंद पड़ा है। यहां कोई रहता नहीं। एक दिन यहां पर 4 तेंदुए देखे गए थे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। उन्होंने कहा कि हम लोग वन विभाग से दोबारा पिंजरा लगवाने की मांग कर रहे हैं। जिससे चारों तेंदुओं को पकड़ा जा सके। मेरे भट्‌ठे पर पशु भी बंधे रहते हैं। डर लगता है कि तेंदुआ उनके ऊपर हमला न कर दे। हम लोग रात को पेड़ों पर लाइट से देखते हैं, कहीं तेंदुआ पेड़ों पर चढ़कर न बैठा हो। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं
सुनील का कहना है कि हम लोग दहशत में जी रहे हैं। पिंजरा लगवाने के लिए हर बार वन विभाग के अधिकारी नई एप्लिकेशन मांगते है। बिना एप्लिकेशन पिंजरा नहीं भेजते। गांव के कई लोगों ने भट्टे के पास 4 बड़े तेंदुए देखे हैं। अब हम लोग गांव में रात के समय एक साथ निकलते हैं। अकेले निकलने में डर लगता है। बच्चे तो दिन में भी घर से बाहर नहीं निकलते। वन विभाग से मांग है कि जल्दी से बचे हुए दो तेंदुए को पकड़ कर गांव वालों को राहत दें। 2 मई को पकड़ा था तेंदुआ ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में दिखते ही वन विभाग को सूचना दी गई थी। विभाग ने पिंजरा लगा दिया था। 2 जून को एक तेंदुआ फंस गया था। जिसे वन विभाग अपने साथ ले गया था। ——————— ये खबर भी पढ़ें अमरोहा में तेंदुए को पीटकर मार डाला, 6 लोगों को नोंच खाया; तो ग्रामीणों ने घेरा अमरोहा में ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। तेंदुए ने शनि‌वार शाम खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला किया। 6 लोग घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेत की तरफ दौड़े। गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को गन्ने के खेत घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *