बिट्‌टू बोले- प्रियंका गांधी मेरी लिंचिंग करवाना चाहती थीं:जानबूझकर किसान आंदोलन में भेजा, वहां खालिस्तानी थे, मुझे मरवाने का प्लान था

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी को घेरा। मंगलवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए बिट्‌टू ने कहा कि प्रियंका गांधी किसान आंदोलन के दौरान मेरी लिंचिंग करवाना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली पुलिस को प्रियंका गांधी, कांग्रेस और योगेंद्र यादव के खिलाफ शिकायत देंगे। बिट्‌टू ने कहा कि 6 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान प्रियंका गांधी ने मुझे जबरन योगेंद्र यादव के पास भेजा था। जब मैं योगेंद्र यादव के पास पहुंचा तो वहां 500 से ज्यादा खालिस्तान समर्थक बैठे थे। बिट्‌टू ने कहा कि मेरे पहुंचते ही योगेंद्र यादव वहां से खिसक गया था और खालिस्तान समर्थकों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा की गाड़ी के क्या हाल हुए थे यह सब ने देखा है। बिट्‌टू ने कहा कि प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी मुझ पर हमला करवाकर माहौल बिगाड़ना चाहती थी। इसमें योगेंद्र यादव भी उनके साथ थे। इसलिए अब पुलिस को शिकायत देंगे और प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी व योगेंद्र यादव की भूमिका की जांच करने की मांग करेंगे। रवनीत बिट्‌टू की अहम बातें… वड़िंग बोले- बिट्‌टू का बयान बचकाना हरकत
पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने X हैंडल पर लिखा कि बिट्‌टू का यह बयान बेहद बचकाना है। 6 साल पहले हुई घटना में प्रियंका गांधी को घसीटने की कोशिश की जा रही है। बिट्‌टू अपने आकाओं की नजरों में बने रहने के लिए क्या-क्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। बिट्‌टू को इस बयान से बचना चाहिए। ———— ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी ने रवनीत बिट्‌टू को गद्दार कहा:बोले- डॉन्ट वरी, तुम कांग्रेस में लौटोगे; मंत्री बोले- तुम देश के दुश्मन, हाथ नहीं मिलाया; संसद के बाहर तकरार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (4 फरवरी) को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को गद्दार कहा। उन्होंने यह बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन के दौरान जब बिट्‌टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड (गद्दार दोस्त) आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *