लुधियाना| शहर में बिना मंजूरी के अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। थाना साहनेवाल पुलिस ने दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला शहरी विकास विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इन कॉलोनाइजरों ने न तो लेआउट पास कराया और न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया अपनाई। इसके बावजूद कॉलोनी काट दी गई और लोगों को प्लॉट भी बेचने लगे। पुलिस ने विक्रम कुमार पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी एफसीआई गोदाम के पास, गुड होम मिडल कॉलोनी और निर्भय सिंह, निवासी साहनेवाल को खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। दोनों को कई बार नोटिस भेजे गए थे। मगर न तो कोई जवाब दिया गया और न ही काम रोका गया।