बिलासपुर में चंदन के 15 पेड़ काटे:लकड़ी लेकर फरार हुए तस्कर, ग्रामीणों ने उठाए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

बिलासपुर शहर से सटे दनोह गांव में बीती रात अज्ञात तस्करों ने चंदन के 10- 15 पेड़ों को काट कर चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने खेतों में कटे हुए पेड़ देखे, जिसके बाद क्षेत्र में यह घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, तस्करों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ काटे और फरार हो गए। इस घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी काटे गए थे पेड़ कुछ दिन पहले ही डीसी कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भी चंदन के पेड़ काटे गए थे। शहर के बीचों-बीच इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मामले की गहन जांच कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चंदन चोरी की लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *