बिलासपुर में पाइपों में फंसे 2 सांभर:एक की मौत, ग्रामीणों ने विभाग को दी सूचना, दूसरे को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

बिलासपुर जिले के सलनू खंगड़ में बुधवार सुबह दो सांभर पाइपों के बीच फंसे पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों सांभरों के सींग पाइपों में बुरी तरह उलझ गए थे, जिससे वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक पाइपों को हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। एक की मौत दूसरे को जंगल में छोड़ा काफी मशक्कत के बाद दोनों सांभरों को पाइपों से निकाला जा सका। हालांकि, एक सांभर की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे सांभर को सुरक्षित बचा लिया गया और प्राथमिक जांच के बाद उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। आरओ सदर नरेंद्र सिंह दयाल ने बताया कि सांभर के सींग पाइपों में बुरी तरह फंसने के कारण एक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृत सांभर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *